भागलपुर, सितम्बर 6 -- Bhagalpur News: कटिहार, से शशि रमन की रिपोर्ट मुफस्सिल थाना पुलिस ने शनिवार रात हफलागंज गांव में छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके घर से 48.47 ग्राम स्मैक, एक देशी पिस्टल, छह जिंदा कारतूस, छह मोबाइल और 49,480 रुपये नकद बरामद किए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हफलागंज निवासी सन्नी कुमार, पिता दुलाल प्रसाद के रूप में हुई है। एसपी परिचय कुमार मुफस्सिल थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला को सूचना मिली थी कि हफलागंज में एक व्यक्ति घर में अवैध मादक पदार्थ और हथियार रखे हुए है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने गांव में पहुंचकर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही एक व्यक्ति भागने लगा। पुलिस बल ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि पूछताछ में उसकी पहचान सन्नी कुमार के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने उसके घर की तलाशी...