भागलपुर, अगस्त 16 -- Bhagalpur News: बारसोई, कटिहार से शशि रमन की रिपोर्ट रविवार को प्रखंड के ग्वालटोली-कुसीदा रोड में संकोला पेट्रोल पंप के निकट सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण फिर एक ट्रक अनियंत्रित होकर पोखर में जा गिरा। इस हादसे में ट्रक ड्राइवर एवं खलासी बाल-बाल बच गए। बता दें कि ग्वालटोली-कुसीदा रोड में आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों के द्वारा कई बार सड़क चौड़ीकरण के लिए लगातार मांग की गई है। यह सड़क बिहार एवं बंगाल को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है। हजारों लोगों का आवागमन एवं बड़े वाहनों का परिचालन लगातार रहता है। घटना की सूचना मिलते ही आबादपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। सड़क में जाम को हटाकर नियमित रूप से सड़क का परिचालन शुरू किया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष शादाब अहमद ने बताया कि अनियंत्रित होकर ट्रक ...