भागलपुर, अक्टूबर 14 -- Bhagalpur News: कटिहार, एक संवाददाता मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिरसा चौक के पास बुधवार सुबह खेत में बिजली के पोल से खेत में लगे मोटर तक जाने वाली के कवर तार से निकला हुआ नंगा तार की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक विक्रम सदा की मौत हो गई। घर से शौच के लिए निकले विक्रम को क्या पता था कि खेत में गिरा बिजली का तार उसकी जिंदगी का आखिरी रास्ता बन जाएगा। हादसे में एक परिवार का सहारा छिन गया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है । मिली जानकारी के अनुसार, सिरसा निवासी विक्रम सदा बुधवार सुबह शौच के लिए घर से निकला था। इसी दौरान वह खेत में गिरे बिजली के कवर तार के एक एक भाग के नंगे तार की चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। बताया जाता है कि करंट के झटके से उसका शरीर तार के संपर्क में आ गया, जिससे वह बेहोश हो गया। ...