Bhagalpur News: कटिहार: कुरसेला : वाहन की ठोकर से सेवानिवृत्त रेलवे कर्मी की मौत
भागलपुर, नवम्बर 7 -- Bhagalpur News: कटिहार से शशि रमण की रिपोर्ट एनएच-31 पर शनिवार की सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की ठोकर से 75 वर्षीय सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी हरदेव यादव की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब पांच बजे एचपी पेट्रोल पंप के आगे हुआ। मृतक मजदिया रोड स्थित कब्रगाह के समीप के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार, हरदेव यादव रोजाना की तरह शनिवार की सुबह करीब पांच बजे टहलने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान पंप के आगे समेली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और उन्हें सीएचसी पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर सीएचसी पहुंची पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.