भागलपुर, अगस्त 19 -- Bhagalpur News: कटिहार, एक संवाददाता करीब तीस मिनट हुई तेज बारिश से बुधवार को शहर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। शहर के कई छोटी-बड़ी सड़कों पर पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। मिर्जाबाड़ी शीतला स्थान के समीप बिजली कार्यालय जाने वाली सड़क पर भी जलजमाव रहा। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। जलजमाव से परेशान सुमित कुमार, अमित कुमार, संजय कुमार और विजय कुमार ने बताया कि थोड़ी देर की तेज बारिश में ही शहर की कई सड़कों पर पानी जमा हो जाता है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है। लोगों ने जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...