भागलपुर, नवम्बर 3 -- Bhagalpur News: कटिहार, एक संवाददाता। शिक्षा विभाग की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रूबी कुमारी के ठिकानों पर मंगलवार को आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की छापेमारी के दौरान कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आईं। तलाशी अभियान के दौरान जब अलमीरा में रखे सामान तक पहुंचने की जरूरत पड़ी तो उसका ताला तुड़वाने के लिए बाहर से एक मजदूर को बुलाना पड़ा। वहीं, बरामद सोने और अन्य धातुओं के आभूषणों का मूल्यांकन कराने के लिए मिर्चाईबाड़ी से ज्वेलर्स को बुलाया गया था। दोनों ने छापेमारी दल को आवश्यक सहयोग किया। कार्रवाई के दौरान मिले जेवरात, नकदी, जमीन के दस्तावेज और बैंक खातों से जुड़े कागजातों ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। रूबी कुमारी पूर्व में कटिहार जिले में शिक्षा विभाग की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के पद पर कार्यरत थीं। वर्तमान में उनकी पदस्...