भागलपुर, जुलाई 5 -- Bhagalpur News: नवगछिया, निज संवाददाता। बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने शनिवार को बाढ़ सुरक्षा एवं तटबंध संरक्षण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सचिव इस्माईलपुर-बिंदटोली तटबंध के स्पर संख्या सात से नौ के बीच चल रहे सुरक्षात्मक कार्यों का जायजा लिए। इसके अलावा उन्होंने ज्ञानीदास-झल्लूदास ग्राम में संचालित बाढ़ सुरक्षा कार्यों का भी निरीक्षण किया। रंगरा प्रखंड अंतर्गत झल्लूदास-ज्ञानीदास में चल रहे कटाव निरोधक कार्य का निरीक्षण किया गया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: गंगा कटान रोकने के लिए नरवर चौकठा घाट पर बचाव कार्य तेजकटाव निरोधक कार्यों की प्रगति निरीक्षण के दौरान कटाव निरोधी कार्य की धीमी प्रगति देखकर उन्होंने ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई और निर्धारित समय पर गुणवत्ता पूर्ण ...