भागलपुर, अक्टूबर 16 -- Bhagalpur News: कजरैली, संवाददाता। सजौर थाना क्षेत्र के हाजीपुर में वर्ष 2008 से मां दुर्गा पूजा की पूजा-अर्चना की जाती है। सघन आबादी के बीच बने इस मंदिर में दर्जनों गांवों की महिलाएं अष्टमी तिथि को माता रानी को डलिया चढ़ाने आती हैं। यहां नवमी व दशमी को मेले का आयोजन होता है। मेले में खासकर खेल खिलौने, मनिहारी, घरेलू समान तथा मिठाइयों की दुकानें सजती है। दशमी को श्रीमद्भागवत कथा के समापन के साथ रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, जिसमें आसपास के दर्जनों गांवों के करीब 10 हजार श्रद्धालु शामिल होते हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा: दुर्गा स्थान में अखंड दुर्गा सप्तशती पाठ जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...