भागलपुर, अगस्त 20 -- Bhagalpur News: कजरा। राजीव गांधी की जयंती पर सद्भावना दिवस मनाया, पांच मंडल अध्यक्ष मनोनीत कजरा। कजरा बाजार स्थित कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर सद्भावना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित लोगों ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर एआईसीसी सदस्य पवन कुमार ने कहा कि राजीव गांधी ने देश में तकनीकी विकास, संचार क्रांति, पंचायती राज व्यवस्था तथा युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करना सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में उपस्थित ...