भागलपुर, अक्टूबर 12 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। दीपनगर चौक पर पेयजल आपूर्ति पाइपलाइन की मरम्मत के दौरान शनिवार को ज्वाइंट लगाने के बाद ट्रायल रन में लीकेज की समस्या आ गई, जिससे गड्ढे में पानी भर गया। रविवार को जब इस खराबी की जांच की गई, तो पाया गया कि पाइप के नीचे की मिट्टी गीली और कच्ची होने के कारण पाइप का ज्वाइंट मुड़ गया था, जिसके चलते पानी का रिसाव शुरू हो गया था।समस्या की पहचान होने के तुरंत बाद रविवार को पाइप के निचले हिस्से में खुदाई कर ईंट और राबिश डालकर मजबूत ढलाई का कार्य शुरू कर दिया गया है, ताकि पाइप को ठोस आधार मिल सके। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: दीपानगर चौक पर पाइपलाइन की मरम्मत, यातायात व पेयजल आपूर्ति प्रभावित नगर निगम की जलकल शाखा के सहायक अभियंता (एई) और कनीय अभियंता (जेई) स्वयं मौके पर मौजूद रहकर कार्...