भागलपुर, जुलाई 10 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। एसएम कॉलेज में कक्षाएं निर्धारित समय पर नियमित रूप से संचालित नहीं होने का मामला सामने आया है। इसको लेकर अर्थशास्त्र विभाग की छात्राओं ने कॉलेज की प्राचार्य प्रो. निशा झा को लिखित आवेदन सौंपकर शिकायत दर्ज कराई है। छात्राओं का आरोप है कि एमआईसी इतिहास विषय की कक्षाएं समय पर नहीं चल रही हैं। कई बार कॉलेज आने के बावजूद कक्षाएं नहीं ली जातीं, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है और समय पर पाठ्यक्रम पूरा न होने का डर है। छात्राओं ने प्राचार्य से नियमित कक्षा संचालन की मांग की है। दूसरी ओर, प्राचार्य प्रो. निशा झा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि इस पर संज्ञान लिया जा रहा है और संबंधित विभाग के अध्यक्ष से रिपोर्ट मांगी जाएगी। यह भी पढ़ें- Banka News: रजौन : डीएन सिंह महाविद्यालय...