भागलपुर, अक्टूबर 16 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। भागलपुर शहर में विभिन्न संस्कृतियों का समागम स्थल है। प्राचीन काल में भागलपुर बंगाल के शासन का हिस्सा रहा है। समय के साथ-साथ यहां पर देश के विभिन्न हिस्सों से कामकाज के सिलसिले में लोग आकर बसते गए। वहीं अपने समाज की परंपरा व रीति रिवाज के आधार पर दुर्गा पूजा का आयोजन शुरू किया गया। शहर के दुर्गाबाड़ी, काली बाड़ी व सरकार बाड़ी में बांग्ला विधि से पूजन होता है। वहीं भागलपुर समेत जिले के कई मंदिरों में पशुबलि देकर मां दुर्गा का आवाहन किया जाता है। समय के साथ-साथ कई जगह पशुबलि को बंद कर कोहड़े व गन्ना समेत अन्य फलों व सब्जियों की बलि शुरू की गई। स्थानीय लोग वैष्णव विधि से बिना पशुबलि दिए मां दुर्गा का पूजन करते हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कालीबाड़ी और दुर्गाबाड़ी में ढाक की...