Bhagalpur News: कअिहार : पंचायत भवन के समीप विशाल पीपल का पेड़ गिरने से कई घर तबाह, लाखों की संपत्ति का नुकसान
भागलपुर, जुलाई 1 -- Bhagalpur News: बारसोई से मुदस्सिर की रिपोर्ट बारसोई। बारसोई प्रखंड के लहगरिया पंचायत में मंगलवार की रात हुई तेज बारिश और आंधी ने कई परिवारों की खुशियां उजाड़ दीं। पंचायत भवन के समीप स्थित सौ वर्ष से भी अधिक पुराना विशाल पीपल का वृक्ष जड़ से उखड़कर स्थानीय लोगों के घरों पर गिर पड़ा, जिससे कई मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए और लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ।पंचायत समिति सदस्य सुरेश रविदास ने बताया कि देर रात अचानक तेज हवा और मूसलाधार बारिश के कारण विशालकाय पीपल का पेड़ धराशायी हो गया। पेड़ के नीचे आने से मुस्ताक, मुजाहिद, जशिर आलम, बहारुद्दीन तथा अन्य परिवारों के घर पूरी तरह नष्ट हो गए। घरों में रखा अनाज, कपड़ा, घरेलू सामान एवं अन्य जरूरी वस्तुएं भी क्षतिग्रस्त हो गईं।इस दर्दनाक घटना में कई लोग घायल हो गए। राशिद की पुत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.