Bhagalpur News: कंटेनर के धक्के से बाइक सवार महिला की मौत, दो घायल
भागलपुर, सितम्बर 29 -- Bhagalpur News: गोराडीह (भागलपुर), संवाददाता। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सन्हौला मोड़ के पास सोमवार को एक कंटेनर के धक्के से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि उनके साथ जा रहे उनके बेटे और एक अन्य महिला घायल हो गई। मृतक महिला की पहचान बांका के रजौन थाना अन्तर्गत तिलकपुर गांव के राकेश पोद्दार की पत्नी वंदना देवी (42 वर्ष) के रूप में हुई है। घायलों में उनका पुत्र गुरुदेव पोद्दार और सुदामा देवी हैं। घटना सोमवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे की है। घटना के बाद मौके से थोड़ी दूर पुलिस चेकपोस्ट पर तैनात पुलिस बलों ने तीनों को सीएससी जगदीशपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पाकर मृतक महिला के परिजन भी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद अस्पताल परिसर में चीख पुकार मच गई। यह भी पढ़ें- Banka News: बांका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.