Bhagalpur News: कंझिया मौन सत्याग्रह के पांचवें दिन जारी
भागलपुर, अक्टूबर 6 -- Bhagalpur News: नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । कंझिया, महमदपुर एवं रामपुर खुर्द पंचायत स्थित हुलास स्थान पर लगातार 24 घंटे चल रहे मौन सत्याग्रह के पांचवें दिन सोमवार को जारी रहा। सेनापति शंभू शंकर सिंह ने बताया कि इस सत्याग्रह में 110 वर्षीया बुजुर्ग महिला धरनास्थल पर पहुंची और हमें आशीर्वाद दिया। वहीं, हमारे बचपन के गुरु उपेंद्र बाबू ने धरना स्थल पर उपस्थित 250 बच्चों को सत्य, अनुशासन और समाज के प्रति कर्तव्यों का पाठ पढ़ाया। वरिष्ठ किसान गोपी कुमार, अनिल कुमार, सुभाष कुमार और बसिटर बाबू ने कहा कि जब तक सरकार हमारी सात सूत्री मांगों को पूरी नहीं करेगी यह संघर्ष तबतक चलता रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.