Bhagalpur News: ओढ़नी डैम में मत्स्य पालन, बढ़ाई जाएगी पर्यटकीय सुविधा
भागलपुर, जुलाई 18 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। राज्य सरकार ओढ़नी डैम पर पर्यटकीय सुविधा बढ़ाने की दिशा में दो कदम आगे बढ़ी है। ओढ़नी डैम में अब मत्स्य पालन भी होगा और पानी में मछलियों को उछलते-कूदते पर्यटक देख सकेंगे। पिछले कुछ वर्षों से उम्मीद से काफी कम संख्या में यहां पर्यटकों के आगमन को ध्यान में रखते हुए मूलभूत सुविधा भी बहाल की जा रही है। डैम का स्वामित्व जल संसाधन विभाग के पास है। ऐसे में डैम के विकास से जुड़ी दो बड़ी योजनाओं को जल संसाधन विभाग ने एनओसी (अनापत्ति प्रमाणपत्र) दे दी है। विभाग ने मत्स्य पालन के लिए जलाशय के उपयोग की मंजूरी दी है। साथ ही चाटलैंड (डैम किनारे का सूखा भाग) की 8.26 में पांच एकड़ भूमि का उपयोग टॉयलेट व यूरिनल निर्माण के लिए भी एनओसी दी गयी है। टॉयलेट-यूरिनल निर्माण जिला परिषद के फंड से कराया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.