Bhagalpur News: ऑफिशियल दस्तावेज वेंडर से शेयर करने पर डीपीआरओ कार्यालय के कर्मी पर केस
भागलपुर, नवम्बर 2 -- Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता। जिला जनसंपर्क कार्यालय (डीपीआरओ) के कर्मी सतीश कुमार के विरुद्ध जोगसर थाना में केस दर्ज कराया गया है। प्रमंडलीय जनसंपर्क कार्यालय और जिला जनसंपर्क कार्यालय के प्रभारी कुंदन कुमार ने अपने बयान पर केस दर्ज कराया है।आरोपी कर्मी सतीश कुमार पर कार्यालय से संबंधित दस्तावेज को बाहरी वेंडर के साथ अवैध तरीके से साझा करने का आरोप लगाया गया है। कुंदन कुमार ने पुलिस को बताया है कि आरोपी कर्मी ने 24 अक्टूबर को बिना किसी सक्षम पदाधिकारी की अनुमति और आधिकारिक निर्देशों के बिना ही कार्यालय से संबंधित दस्तावेज बाहरी वेंडरों के साथ साझा किया गया। उन्होंने पुलिस को यह भी बताया है कि बाहरी वेंडर समरजीत सिंह ने साक्ष्य के तौर पर मोबाइल में चैटिंग का स्क्रीनशॉट भेजा है। आरोपी कर्मी के इस कृत्य को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.