भागलपुर, जुलाई 6 -- Bhagalpur News: गोराडीह, संवाददाता। गोराडीह थाना क्षेत्र के डहरपुर नयाचक गांव में एक ऑटो में आग लगाकर जला देने का मामला सामने आया है। ऑटो मलिक मोहम्मद मुन्ना ने गोराडीह थाना में आवेदन देते हुए कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि मैं शनिवार को घर से कुछ दूरी पर ऑटो लगाकर रात में सो गया था। जब सुबह देखा तो मेरी ऑटो जलकर राख हो गई थी। थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...