भागलपुर, जुलाई 13 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के दिलगौरी मोड़ के पास ऑटो और ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद एसडीआरएफ के जवानों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुल्तानगंज पहुंचाया। घायलों की पहचान कोलगामा निवासी ई-रिक्शा चालक प्रदीप कुमार (40 वर्ष) और तिलकपुर गांव निवासी दयानंद झा (35 वर्ष) के रूप में हुई। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल दयानंद झा ने बताया कि वे ट्रेन पकड़ने सुल्तानगंज स्टेशन जा रहे थे, तभी सामने से आ रही ऑटो ने उनकी ई-रिक्शा में टक्कर मार दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...