Bhagalpur News: ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट से जुड़ेगा मॉडल अस्पताल का आईसीयू
भागलपुर, अगस्त 25 -- Bhagalpur News: भागलपुर । सदर अस्पताल की इकाई मॉडल अस्पताल के आईसीयू में ऑक्सीजन की सप्लाई अब सीधे ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट से होगा। चार बेड के आईसीयू में अबतक सिलेंडर से ऑक्सीजन आपूर्ति हो रही है। अस्पताल प्रभारी डॉ. राजू ने बताया कि कोविड काल में पीएम केयर फंड से अस्पताल में ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट बनाया गया था। अब प्लांट से पाइप लाइन के माध्यम से सीधे आईसीयू एवं इमरजेंसी विभाग को जोड़ दिया जाएगा। पाइप लाइन को मैन होल्ड में कनेक्ट किया जा रहा है। मरीज को शत-प्रतिशत शुद्ध ऑक्सीजन मिलेगा। सिलेंडर पर आत्मनिर्भरता भी खत्म होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.