भागलपुर, जुलाई 25 -- Bhagalpur News: सन्हौला, संवाद सूत्र। भागलपुर के एसएसपी प्रमोद कुमार ने शुक्रवार को बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम द्वारा 50 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित 20 बेड वाली महिला पुलिस बैरक का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन अवसर पर पूजा-अर्चना की गई, नारियल फोड़ा गया और फीता काटा गया।इसके साथ ही सन्हौला थाना परिसर में 6.38 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए थाना भवन का भूमि-पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। पंडित बालमुकुंद झा की उपस्थिति में यजमान बने एसएसपी प्रमोद कुमार ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमि-पूजन किया। इस दौरान सन्हौला थानाध्यक्ष रूपेश कुमार, विभाग के सहायक अभियंता शशि शेखर, कनीय अभियंता निजानंद मंडल, संवेदक ब्रजेश कुमार सहित थाना के सभी पुलिस कर्मी मौजूद रहे। थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि पुराना थाना भ...