Bhagalpur News: एसएसपी की क्राइम मीटिंग : गिरफ्तारी, सुदृढ़ गश्ती, छापेमारी व कांडों के निष्पादन पर जोर
भागलपुर, जुलाई 8 -- Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन मंगलवार को किया गया। एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने अपने अधीनस्थ पदाधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग की। बैठक में गंभीर आपराधिक घटनाओं में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी, गश्ती को सुदृढ़ किए जाने, मादक पदार्थ को लेकर छापेमारी और कार्रवाई के साथ ही कांडों के समय पर निष्पादन को लेकर जरूरी निर्देश दिए गए। इसके अलावा विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, अनुसंधान की गुणवत्ता तथा पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी निर्देश दिए गए।साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु जन-जागरूकता बढ़ाने एवं साइबर संबंधी कांडों के त्वरित निष्पादन पर भी विशेष जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सतत निगरानी रखते हुए भ्रामक एवं आपत्तिजनक सामग्री पर आवश्यक कार्रवाई क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.