भागलपुर, जुलाई 26 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक, आत्मविश्वासी और सशक्त बनाने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ विक्रमशिला एवं रोटरी क्लब ऑफ विक्रमशिला पिंक के संयुक्त तत्वावधान में रेड ब्रिगेड लखनऊ के सहयोग से सोमवार से एसएम कॉलेज में तीन दिवसीय 'मुक्का मार' आत्मरक्षा प्रशिक्षण अभियान शुरू होगा। रेड ब्रिगेड की संस्थापिका ऊषा विश्वकर्मा एवं उनकी पांच सदस्यीय टीम प्रतिभागियों को आत्मरक्षा के व्यावहारिक प्रशिक्षण देगी। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं के कानूनी अधिकार, साइबर सुरक्षा, मानसिक सशक्तीकरण और आपात स्थिति में त्वरित निर्णय लेने की जानकारी दी जाएगी। क्लब की अध्यक्ष सुधा पांडेय ने बताया कि 27 से 29 जुलाई तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से प्रशिक्षण आयोजित होगा। यह भी पढ़ें- अब स्कूल...