भागलपुर, नवम्बर 3 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। भागलपुर समेत आसपास के जिलों में अगर कोई व्यक्ति सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होते हैं तो स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज व अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) रेफर किए जा रहे हैं। भागलपुर समेत बांका, मुंगेर, जमुई, कटिहार समेत झारखंड के जिलों के घायलों को यहीं लाया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन के डाटा के अनुसार, यहां जनवरी से लेकर अक्टूबर तक 2,470 घायलों को जेएलएनएमसीएच के इमरजेंसी व ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया। इनमें से गंभीर रूप से 129 घायलों का इलाज के दौरात मौत हो गई। ऐसे में जेएलएनएमसीएच में भर्ती होने वाला हर 19 वें घायल की जान नहीं बच पाई। शेष मरीजों का इलाज सफल रहा या बेहतर इलाज के लिए हाइयर सेंटर में रेफर कर दिया गया।

गंभीर घायल...