Bhagalpur News: एचआरएमएस में दर्ज शिक्षकों और कर्मियों के डाटा की होगी जांच
भागलपुर, अक्टूबर 13 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शिक्षा विभाग में फर्जी शिक्षिका के नाम पर एचआरएमएस के जरिए लाखों रुपये के घोटाले का मामला सामने आने के बाद विभाग ने वेतन भुगतान की प्रक्रिया को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। भागलपुर प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक (आरडीडीई) सुभाष कुमार गुप्ता ने भागलपुर और बांका के जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मियों के वेतन एवं भत्तों के भुगतान की समीक्षा के बाद कड़े निर्देश जारी किए हैं। आरडीडीई ने स्पष्ट किया है कि सीएफएमएस/एचआरएमएस के माध्यम से वेतन जारी करने से पहले सभी आंकड़ों का शत-प्रतिशत सत्यापन अनिवार्य होगा। इसके लिए डीईओ को 22 अक्टूबर तक सभी शिक्षकों और कर्मचारियों के डाटा का 100 प्रतिशत सत्यापन पूरा करने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- शिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.