भागलपुर, जुलाई 21 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएमबीयू के ओल्ड पीजी परिसर स्थित चार पीजी विभागों में पिछले एक माह से अंधेरा छाया हुआ है। वजह है कि बिजली का तार चोरों ने चोरी कर ली। इसके बाद अलग-अलग विभागों से विवि को लिखित रूप में समस्या का समाधान करने के लिए पत्र दिया गया, लेकिन अब तक स्थिति जस की तस है। विभागीय कार्य से लेकर पानी और शौचालय तक की कोई व्यवस्था बिजली के कारण नहीं हो पा रही है। यही वजह है कि विद्यार्थी, कर्मी और शिक्षक पीने का पानी अपने घर से ला रहे हैं। विद्यार्थियों की आवाजाही विभागों में ना के बराबर हो रही है। यह भी पढ़ें- Dumka News: बिजली तार चोरी से ग्रामीण व किसान परेशान शिक्षकों को भी विभाग से बाहर बैठना पड़ रहा है। परिसर में पीजी संगीत विभाग, पीजी मैथिली विभाग, पीजी आइआरपीएम विभाग, पीजी रूरल इक्नॉमि...