भागलपुर, अक्टूबर 27 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारत विकास परिषद दक्षिण बिहार प्रांत के पूर्वी क्षेत्र के तत्वावधान में एक नवंबर को बरबीघा में प्रांतीय स्तर की अखिल भारतीय 'भारत को जानो' मौखिक प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें भारत विकास परिषद सत्यम शाखा, भागलपुर की ओर से चार स्कूलों के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। अंग शाखा के सचिव चांद झुनझुनवाला ने बताया कि प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर वर्ग के विद्यार्थी शामिल होंगे। जूनियर वर्ग में आदित्य कुमार झा, प्रियांशु सिंह, अर्जुन आनंद, अभिराज, सीमा सिंह, अमृतांश भारद्वाज सहित अन्य विद्यार्थी भाग लेंगे। वहीं, सीनियर वर्ग में हर्ष राज, रवीश कुमार, शिवम कुमार शर्मा, सौम्या कुमारी, सौम्या राज, ऋषि सहित अन्य प्रतियोगी शामिल है। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए सभी छात्रों को...