भागलपुर, नवम्बर 1 -- Bhagalpur News: पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान प्रशिक्षण सह सूचना केंद्र में उत्सव सीएलएफ के सभी कैडरों के लिए एकदिवसीय उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड, पटना जीविका निधि के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य कैडरों को नई ऋण योजनाओं की बारीकियों से अवगत कराना था। ​कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि जीविका निधि के माध्यम से अब जीविका दीदियों को डिजिटल रूप से सीधे उनके बैंक खातों में ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। ​प्रखंड परियोजना प्रबंधक वरुण कुमार जायसवाल ने कहा कि जीविका दीदियों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में यह एक मील का पत्थर साबित होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...