भागलपुर, अक्टूबर 15 -- Bhagalpur News: भाागलपुर, वरीय संवाददाता। एआई कृषि शिक्षा, अनुसंधान और प्रसार के क्षेत्र में परिवर्तन लाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनकर उभर रही है। शैक्षणिक गतिविधियों में इसका प्रभावी समावेशन शिक्षकों को शिक्षण एवं अधिगम की गुणवत्ता बढ़ाने, अनुसंधान की दक्षता में सुधार करने, जटिल कृषि आंकड़ों का विश्लेषण करने तथा कृषि क्षेत्र की उभरती चुनौतियों के लिए नवाचारी समाधान विकसित करने में सहायता कर सकता है। यह बातें बिहार कृषि विवि (बीएयू) कुलपति प्रो. दुनिया राम सिंह ने बुधवार को कही।बीएयू द्वारा कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान में कृत्रिम बुद्धिमत्ता : मूलभूत सिद्धांतों से उन्नत अनुप्रयोगों तक विषय पर दस दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम (एफडीपी) का समापन बुधवार को हुआ। यह भी पढ़ें- Purnia News: अकादमिक कार्यों में लागू करने के साथ...