भागलपुर, जुलाई 27 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। श्रावणी मेला के उद्घाटन को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। रविवार को प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, आईजी विवेक कुमार, जिलाधिकारी अलंकृता पांडे और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ मेला क्षेत्र, नमामि गंगे घाट, हेलीपैड स्थल तथा कांवरिया पथ का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। नमामि गंगे घाट पर उद्घाटन स्थल के मंच सहित कांवरिया सुविधाओं का जायजा लेते हुए सुरक्षा संबंधी तैयारियों की जानकारी ली गई। जर्मन हैंगर, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा और विश्राम स्थलों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- Banka News: लाखों कांवरियों के स्वागत के लिए धौरी गेट तैयार जिला...