Bhagalpur News: ऊर्जा मंत्री के घर के पास तटबंध टूटने से आई बाढ़
भागलपुर, अगस्त 25 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र के खरीक अंचल में गंगा के बढ़ते जलस्तर और पानी के तेज दबाव के बीच रविवार मध्य रात्रि करीब 2.30 बजे वार्ड संख्या-12, टोला-शंकरपुर के समीप काजीकौरिया-राघोपुर मार्जिनल (रेलवे टैगिंग) तटबंध करीब 30 मीटर तक कट गया। जिसके बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। तटबंध कटने के बाद गंगा का पानी राघोपुर गांव में फैल गया। अचानक आई बाढ़ से करीब 50 हजार की आबादी प्रभावित हो गई। आनन-फानन में लोग ऊंचे स्थलों पर सामान को रखने लगे और खुद भी सुरक्षित जगहों पर परिवार समेत शिफ्ट हो गए। बाढ़ की जद में ऊर्जा मंत्री और गोपालपुर के विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल भी आ गए। उनके घर में भी ठेहुना भर पानी घुस गया है。 यह भी पढ़ें- बाढ़ से तबाही पर सीएम सम्राट ऐक्शन में, हवाई सर्वेक्षण कर कई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.