Bhagalpur News: ऊर्जा मंत्री आज करेंगे मुफ्त बिजली योजना जागरूकता मेला का उद्घाटन
भागलपुर, अगस्त 18 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जागरूकता मेला और सोलर रूफटॉप इंस्टॉलेशन शिविर का आयोजन मंगलवार को टाउन हॉल में किया जाएगा। यहां जागरूकता मेला एवं पंजीकरण शिविर में नये उपभोक्ताओं को जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल रहेंगे। अधीक्षण अभियंता संजय कुमार बोरियो ने बताया कि तीन किलोवाट तक के सोलर रूफटॉप प्लांट पर केंद्र सरकार की ओर से अधिकतम 78 हजार की वित्तीय सहायता (सब्सिडी) प्रदान की जाएगी। राज्य सरकार द्वारा सौर ऊर्जा को अधिक प्रोत्साहन देने के लिए 2 किलोवाट एवं उससे अधिक क्षमता के रूफटॉप सोलर सिस्टम पर 20 हजार रुपये की अतिरिक्त राज्य सब्सिडी दी जाएगी। यह भी पढ़ें- Purnia News: राहत : विशेष शिविर में 73 आवेदन, मीटर से सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.