भागलपुर, जुलाई 5 -- Bhagalpur News: नवगछिया, निज संवाददाता। उपनिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, भागलपुर डॉ. अजय कुमार सिंहा ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्थापना, लेखापाल, एक्स-रे, ओपीडी, आपातकाली इलाज कक्ष आदि का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान आगत-निर्गत पंजी, एक्स-रे पंजी सहित अन्य पंजियों में प्रभारी चिकित्सा प्रभारी के हस्ताक्षर व मुहर नहीं लगे रहने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। एक्स-रे कक्ष के आगे इंडिकेटर नहीं चलने पर भी फटकार लगाई। एक्स-रे कक्ष में जेनरेटर नहीं होने और दोनों पुरुष कर्मचारी होने पर कहा कि महिला मरीजों को एक्स-रे कराने में झिझक न हो, इसलिए एक महिला कर्मचारी होना जरूरी है। लेखापाल व स्थापना के कक्ष में ताला लगे होने पर उन्होंने आश्चर्य प्रकट कर कार्रवाई की बात कही। यह भी पढ़ें- B...