Bhagalpur News: ई-शिक्षा कोष पर 196 शिक्षक मिले अनुपस्थित, वेतन कटौती का आदेश
भागलपुर, नवम्बर 22 -- Bhagalpur News: भागलपुर। जगदीशपुर प्रखंड में शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर दर्ज उपस्थिति की समीक्षा के दौरान 18 और 19 नवंबर को कुल 196 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। इस मामले में क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक, भागलपुर प्रमंडल, सुभाष कुमार गुप्ता ने अनुपस्थित शिक्षकों के संबंधित दिनों के वेतन में कटौती का आदेश दिया है। 18 नवंबर को कुछ शिक्षकों की उपस्थिति अनियमित पाई गई तथा कुछ शिक्षकों द्वारा विद्यालय से प्रस्थान का समय भी ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर दर्ज नहीं किया गया था। आरडीडीई ने प्रतिदिन शिक्षकों की ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर इन एवं आउट उपस्थिति की जांच करने का निर्देश दिया। इसके अलावा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जगदीशपुर से तीन दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण देने और संब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.