भागलपुर, अगस्त 22 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज। बायपास रोड में शुक्रवार को ई-रिक्शा से उतरकर सड़क के किनारे खड़ी गर्भवती महिला को तेज गति से आ रही ई-रिक्शा ने ठोकर मार दिया। महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। मौका पाकर वाहन लेकर चालक फरार हो गया। घायल की पहचान फतेहपुर की रहने वाली गंगा देवी की रूप में की गई है। स्थानीय लोगों के सहयोग से महिला को सुल्तानगंज सीएचसी लाया गया, जहां इलाज किया जा रहा है। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...