भागलपुर, सितम्बर 5 -- Bhagalpur News: नवगछिया, निज संवाददाता। इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध के स्पर संख्या सात और आठ के बीच से पिछले कई दिनों से पोकलेन मशीन के जरिए बालू उठाकर हाईवा से राघोपुर भेजे जाने का सैदपुर सहित आसपास के ग्रामीणों ने कड़ा विरोध किया है। ग्रामीणों का कहना है कि तटबंध से बालू का लगातार उठाव होने से उसकी सुरक्षा पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: पानी का दबाव बढ़ने से मधुरापुर में रिंग बांध धंसा, ग्रामीणों में दहशतग्रामीणों की चिंताएं ग्रामीणों ने कहा कि जिस तटबंध को बाढ़ और कटाव से बचाने के लिए मजबूत किया जा रहा है, उसी तटबंध से बालू उठाकर राघोपुर में फ्लड फाइटिंग के लिए भेजना उचित नहीं है। इससे तटबंध कमजोर हो सकता है।स्थिति का अवलोकन सैदपुर निवासी नितेन्द्र सिंह उर्फ गुलाब ने बताया कि बालू उठ...