भागलपुर, अगस्त 20 -- Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता विषहरी पूजा विसर्जन के दौरान बुधवार दोपहर में इशाकचक पुलिस ने अस्त्र शस्त्र के प्रदर्शन के प्रदर्शन पर रोक को लेकर पूजा समिति के लोगों को समझाया तो वे इसका विरोध करने लगे। उसके बाद भीखनपुर से कुछ बुद्धिजीवियों को पुलिस ने थाने पर बुलाया। उन्हें समझाया गया कि विसर्जन जुलूस में अस्त्र शस्त्र का प्रदर्शन गैर कानूनी है। लोगों का कहना था कि वे हमेशा से ऐसा करते रहे हैं। दूसरी तरफ बुधवार की देर शाम गुड़हट्टा चौक के पास प्रतिमा को आगे पीछे करने के दौरान दोनों जुलूस में शामिल लोगों के बीच विवाद हो गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: गाजे-बाजे के साथ निकलीं विसर्जन शोभायात्रा, भक्तों ने नम आंखों से मां मनसा को दी विदाई वे आपस में भिड़ गए। जुलूस के दौरान मौजूद पुलिस ने उन्हें समझाया जिसके...