भागलपुर, अगस्त 26 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुल्तानगंज में अपर रोड, बड़ी पोस्ट ऑफिस के पास रहने वाली 57 वर्षीय महिला बिन्दो देवी की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। चिकित्सक ने बताया कि महिला पहले किसी प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवा रही थी। उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया, जहां दवा दी गई, लेकिन वह नहीं बच पाई। मृत्यु के बाद परिजन शव को अस्पताल से घर ले गए। यह भी पढ़ें- Ara News: खांसी का इलाज कराने निजी अस्पताल में गयी थी महिला, दवा खाते ही मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...