Bhagalpur News: इग्नू परीक्षा में डीएस कॉलेज केंद्र पर शामिल होंगे 15315 परीक्षार्थी, परीक्षा आज से
भागलपुर, नवम्बर 24 -- Bhagalpur News: कटिहार से शशि की रिपोर्ट इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित होने वाली सत्रांत दिसंबर 2026 की परीक्षा के लिए जिला में डीएस कॉलेज और एमजेएम महिला कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। डीएस कॉलेज केंद्र पर 15315 परीक्षार्थी शामिल होंगे। यह जानकारी देते हुए केंद्राधीक्षक डॉक्टर नारायण झा ने बताया कि परीक्षा 25 नवंबर से 14 जनवरी 2027 तक आयोजित होगी। प्रथम पाली में 7726 और द्वितीय पाली में 7589 परीक्षार्थी शामिल होंगे। बताया कि डॉक्टर शीला कुमारी, डॉ संजीव गुप्ता और डॉ विवेकानंद स्वामी को सहायक कोऑर्डिनेटर तथा प्रकाश चंद्र झा और दिनेश चौधरी परीक्षा नियंत्रण कक्ष में कार्यरत हैं। यह भी पढ़ें- IGNOU : इग्नू टीईई परीक्षाएं कल से, 30 मिनट पहले पहुंचें, घर से निकलने से पहले जान लें ये नियम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.