भागलपुर, अगस्त 17 -- Bhagalpur News: बिहपुर, संवाद सूत्र। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को बिहपुर थाना परिसर में आयोजित इंडिपेंडेंस कप डे-नाइट वॉलीबॉल चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला रोमांचक अंदाज में संपन्न हुआ। खिताबी मुकाबले में गौरीपुर रेड की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सोनवर्षा रेड को पराजित कर इंडिपेंडेंस कप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन किया। मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर थाना परिसर में मौजूद खेलप्रेमियों ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया। इससे पहले प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें गौरीपुर रेड ने ब्लू टीम को तथा सोनवर्षा रेड ने ब्लू टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: रोहतास ने 1-0 से जीता अ...