भागलपुर, अगस्त 7 -- Bhagalpur News: नवगछिया, निज संवाददाता। नवगछिया जीआरपी थाना अंतर्गत कटिहार बरौनी रेलखंड के नवगछिया जीआरपी थाना अंतर्गत काढ़ागोला रेलवे स्टेशन पर पटना से कटिहार जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस से 56 वर्षीय व्यवसायी सतयुग महलदार की मौत ट्रेन से कट जाने के कारण हो गई। घटना की सूचना के बाद नवगछिया जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंचकर शव के पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडल अस्पताल लाया, जहां पर उसे पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक कटिहार गुरु बाजार के पूर्वी बाड़ी नगर पोखरिया के गांधी ग्राम पंचायत के रहने वाले थे। परिजनों ने बताया कि मृतक कास्मेटिक व कपड़े का व्यापारी थे। वह पटना से सामान खरीद कर काढ़ागोला ले कर आ रहे थे। जिसमें सामान उतारने के दौरान ट्रेन से गिर गए और उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...