भागलपुर, जुलाई 21 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट इंग्लिश मोड़-पुनसिया मुख्य मार्ग पर सोमवार को बाइक से गिरकर शाहकुंड थाना क्षेत्र के जुआखर गांव निवासी एक व्यक्ति घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह किसी कार्य से बाइक से जा रहा था। इसी दौरान असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़ा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल को उपचार के लिए निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील करते हुए कहा कि बरसात के मौसम में सड़क फिसलन भरी होने के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान...