भागलपुर, जुलाई 4 -- Bhagalpur News: अकबरनगर संवाददाता लापरवाही  प्रखंड क्षेत्र के इंगलिश चिचरौन पंचायत के वार्ड संख्या आठ में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत संचालित जल-नल योजना की बदहाल व्यवस्था ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है।वार्ड में पाइप लाइन लीक होने के कारण पिछले करीब दो माह से पीसीसी सड़क पर पानी बह रहा है। जिससे दर्जनों घरों में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित है। इससे क्षेत्र में गंभीर जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है और लोगों को दैनिक जरूरतों के लिए भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीण सुदेश, अमरजीत, मुकेश, दिवाकर ने बताया कि जल-नल योजना के पाइप में लीकेज होने के बाद से नियमित जलापूर्ति बाधित है। कई घरों में कई दिनों तक पानी नहीं पहुंचता है, जिसके कारण लोगों को दूर-दराज के चापाकलों और अन्य स्रोतों से पानी...