भागलपुर, नवम्बर 10 -- Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता। फट, फूट...वूम... भड़ाम की आवाज और रंग बिरंगी रौशनी के साथ हवा में घुलते बारुदी अवशेषों ने दीवाली की रात कुछ घंटों के लिए शहर की आवोहवा बिगाड़ दी। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स पटाखे की हर आवाज के साथ बढ़ता रहा। हालांकि रविवार शाम 6 बजे से सोमवार शाम 6 बजे तक का औसत एक्यूआई 222 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा लेकिन दीवाली की रात 9.31 मिनट पर एक्यूआई कुछ देर के लिए 600 से ऊपर चला गया जिसे सिवियर कैटोगरी में माना जाना है। मानक के अनुसार एक्यूआई 100 के नीचे होने पर ही अच्छा माना जाता है, इससे ऊपर जाते ही हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगता है और लोगों को परेशानी होने लगती है। जानकारों का मानना है कि भागलपुर शहर में प्रदूषण का स्तर बढ़ने का तात्कालिक कारण पटाखे हो सकते हैं लेकिन वाहनों...