भागलपुर, नवम्बर 6 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। पैसे के लेन-देन को लेकर बाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत देवधा गांव में कमरे में बंद कर रखे गए बंगाल के युवक राजेश सरकार को मुक्त कराने पहुंची पुलिस ने कमरे से एक देशी कट्टा बरामद किया था।बाथ थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस के बयान पर आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया था। जिसमें एक बांका जिले के शम्भुगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरनौधा गांव के रहने वाले अंकित कुमार व एक देवधा गांव के जगत मंडल को गिरफ्तार कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना पर पहुंची बंगाल पुलिस अपहृत युवक को अपने साथ लेकर चली गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...