भागलपुर, जुलाई 7 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार कृषि विवि (बीएयू) सबौर द्वारा आम की गुठलियों से बटर सहित जरूरी उत्पाद तैयार किए गए हैं। इसके तहत सोमवार को विवि में 'अपशिष्ट से समृद्धि' मिशन की शुरुआत की गई। इसके तहत बीएयू की टीम लोगों को आम की गुठलियों को कचरे में फेंकने की जगह संग्रहण केंद्र पर जमा करने की अपील करेंगे। बीएयू के आवासीय परिसर से इसकी शुरुआत हुई है। अगले चरण में यह प्रयास भागलपुर जिले में भी होगा। इसके लिए गुठलियों का संग्रहण केंद्र बनाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: आम की गुठलियों के लिए बनेगा संग्रहण केंद्र, अपशिष्ट से समृद्धि मिशन शुरूमिशन का उद्घाटन विवि में नेचर क्लब एवं उद्यान (फसलोत्तर प्रबंधन) विभाग द्वारा आयोजित मिशन की शुरुआत कुलपति प्रो. दुनिया राम सिंह ने हरी झंडी दिखाकर की। उन्होंने कह...