भागलपुर, अगस्त 29 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। अमडंडा थाना क्षेत्र के अदलपुर गांव में शुक्रवार को आपसी विवाद के बाद दो सगे भाइयों द्वारा कथित रूप से कीटनाशक दवा खाने का मामला सामने आया। घटना में 14 वर्षीय किशोर और 11 वर्षीय उसके भाई की तबीयत बिगड़ गई। दोनों को अनुमंडल अस्पताल, कहलगांव में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार, घर में किसी बात को लेकर बच्चों के बीच विवाद हुआ था। विवाद के बाद गुस्से में दोनों भाइयों ने कथित रूप से धान में डालने वाली कीटनाशक दवा खा ली। घटना के समय उनके माता-पिता राखी बांधने के लिए बुद्धूचक थाना क्षेत्र के गोघट्टा गांव गए हुए थे।सूचना मिलने पर अमडंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच...