भागलपुर, जुलाई 12 -- Bhagalpur News: नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । बुनकर बहुल क्षेत्र चंपानगर इन दिनों रेशम उद्योग के गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। इसको लेकर अब्दुल कयूम बुनकर मंच के अध्यक्ष हसनैन अंसारी की अध्यक्षता में बुनकरों की सामूहिक बैठक की गई। जिसमें अधिकांश बुनकरों ने कहा कि रेशम उद्योग गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। जिन बुनकरों ने अपने हुनर से भागलपुर जिले को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है वही बुनकर आज आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं।

बैठक का आयोजन अध्यक्ष हसनैन अंसारी ने कहा कि लगातार बिगड़ते हालात के कारण युवा पीढ़ी पुश्तैनी बुनकरी व्यवसाय को छोड़कर मजदूरी को विवश हैं। यदि समय रहते सरकार ने इस उद्योग पर ध्यान नहीं दिया तो भागलपुर की ऐतिहासिक रेशमी पहचान को बचाना मुश्किल हो जाएगा।

आधुनिक तकनीक की आवश्यकता उन्होंने कहा...