भागलपुर, अगस्त 25 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम के जलनिकासी के दावों की पोल खोलने के लिए सोमवार शाम हुई महज आधे घंटे की मूसलाधार बारिश ही काफी साबित हुई। कुछ ही देर की इस तेज बारिश ने शहर के कई इलाकों को जलमग्न कर दिया और शहरवासियों के लिए बड़ी आफत खड़ी कर दी। जलजमाव का व्यापक असर पॉश इलाकों, रिहायशी कॉलोनियों, दक्षिणी क्षेत्रों और रेलवे अंडरपासों पर साफ देखने को मिला।

जलजमाव का असर शहर के प्रमुख कनेक्टिविटी पॉइंट भोलानाथ पुल, बौंसी पुल और धोबिया कोठी रेल पुल अंडरपास में घुटने भर पानी भर जाने के कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। इसके अलावा पन्ना मिल रोड, सिकंदरपुर, अलीगंज और हुसैनाबाद की सड़कों पर नालों की सफाई न होने की वजह से गंदा पानी सड़कों पर उफनने लगा, जिससे पैदल यात्रियों और दोपहिया वाहन चालकों को भारी फजी...