भागलपुर, नवम्बर 22 -- Bhagalpur News: भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राओं में बढ़ते अवसाद और आत्महत्या की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए भागलपुर जिला पुलिस ने एक अनूठी पहल शुरू की है। अब पुलिस अपराध नियंत्रण के साथ-साथ युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें अवसाद से बाहर निकालने का भी काम करेगी। इसको लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव के नेतृत्व में कई चरण में काम शुरू कर दी गई है। इसके तहत जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस विशेष अभियान का नेतृत्व खुद एसएसपी करेंगे।

छात्रों को अवसाद से बचाने की पहल अवसाद से बचने के पुलिस की टीम देगी टिप्स दरअसल, हाल के दिनों में जिला मुख्यालय में छात्रों के द्वारा लगातार आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आ रहा है। कई म...